{"_id":"5ae207f44f1c1b340a8b6962","slug":"15247626134-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ के रावल ने सुखद यात्रा के लिए की गंगा पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ के रावल ने सुखद यात्रा के लिए की गंगा पूजा
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरन नंबूदरी बृहस्पतिवार को केरल से देवप्रयाग संगम पहुंचे व बदरीनाथ धाम की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए गंगा की पूजा-अर्चना की। रावल ने भगवान रघुनाथ के मंदिर पहुंच कर विश्व की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व देवप्रयाग संगम पहुंचे रावल ईश्वरन नंबूदरी ने धाम की सुखद-सुरक्षित यात्रा के लिए गंगा की पूजा की। इस मौके पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने बदरी विशाल के जयकारों से रावल का स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने रघुनाथ मंदिर पहुंच कर भगवान राम के दर्शन किए। कार्यक्रम के बाद रावल नक्षत्र वेधशाला पहुंचे, जहां आचार्य भाष्कर जोशी ने उन्हें तेलुगु के प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथों व खगोलीय यंत्रों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नायब रावल शंकरन, सोमनाथ भट्ट, योगेश्वर गोखले, लक्ष्मण बापट, प्रसाद भिड़े, वैशंपायन, श्रीकांत बडोला, नरहरि शास्त्री, अमृत, अजित, पद्मनाभ, ऋत्विक, रजनी देवी, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थे।