{"_id":"5ae206324f1c1ba0098b6968","slug":"15247621631-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन हेक्टेयर वन संपदा स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन हेक्टेयर वन संपदा स्वाह
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/पीपलकोटी। जिले के जंगलों में आग फिर भड़क गई है। बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के समीप डिडोली और पीपलकोटी में हाट और जैसाल के जंगलों में आग लग गई, जिससे करीब तीन हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। बदरीनाथ वन प्रभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण देर शाम तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से नंदप्रयाग और दशोली क्षेत्र की घाटियों में दिनभर गहरी धुंध छाई रही।
नंदप्रयाग-देवखाल सड़क के समीप चीड़ के जंगल में सुबह आठ बजे अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई और छोटी-छोटी वनस्पतियां नष्ट हो गईं। सैकोट गांव के महिपाल सिंह का कहना है कि वन विभाग की ओर से वनाग्नि गोष्ठियां करने के बावजूद आग की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, हाट व जैसाल के चीड़ के जंगलों में भी दिनभर आग भड़की रही। बदरीनाथ वन प्रभाग के उपप्रभागीय वनाधिकारी एनएन पांडेय का कहना है कि जंगलों की आग को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन कर्मियों को आग बुझाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। जंगल में आग लगाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है।