{"_id":"5ae2062f4f1c1b390a8b6bbf","slug":"152476216014-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछेलीखाल के समीप कार दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछेलीखाल के समीप कार दुर्घटना
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पर बछेलीखाल के समीप देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक अस्पताल देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
25 अप्रैल देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि देवप्रयाग-ऋषिकेश की ओर बछेलीखाल के समीप एक कार 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना देवप्रयाग और बछेलीखाल से तत्काल राहत दल मौके पर पहुंचा। दल को खाई में तीन युवक मिले, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे। मृतक की पहचान हर्षित भट्ट (28) पुत्र पितांबर भट्ट निवासी धाराफोला थाना जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। घायल कार चालक हर्षपति नंदन बहुगुणा पुत्र विनोद निवासी रतनपुर देहरादून और शेखर बोरा पुत्र दुर्गा बहादुर निवासी छिद्दरवाला देहरादून को सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोग देहरादून से पौड़ी जा रहे थे।