{"_id":"5ae2062c4f1c1b5d098b69c0","slug":"1524762156518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 तालों पर किया गया रम्माण का मंचन, सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 तालों पर किया गया रम्माण का मंचन, सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। सलूड़-डुंगरा गांव में बृहस्पतिवार को विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का मंचन किया गया। जागरों के साथ 18 तालों पर रम्माण (रामलीला) का मंचन किया गया। 18 तालों पर हुआ मुखौटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रम्माण का मंचन देखने के लिए सैकड़ों लोग सलूड़-डुंगरा गांव पहुंचे। इस दौरान भूमियाल देवता की विशेष पूजा की गईं। रम्माण में पहाड़ की संस्कृति और धार्मिकता की झलक देखने को मिली।
बृहस्पतिवार सुबह ग्यारह बजे से सलूड़-डुंगरा गांव में रम्माण का मंचन शुरू हुआ। सबसे पहले ढोल-दमाऊं की थाप पर भूमियाल देवता अपने पश्वा पर अवतरित हुए। देवता ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसके बाद 18 तालों पर मुखौटा नृत्य किया गया। इस दौरान श्रीराम के जन्म से लेकर राम-रावण युद्ध तक के वृत्तांत का जागरों और मुखौटा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के प्रथम वाहिनी के सेनानी विक्रांत थपलियाल, डा. राजीव शर्मा, मेला संरक्षक कुशल सिंह भंडारी, अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, भरत सिंह कुंवर, देवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, देवेंद्र पंवार, भगत सिंह के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।