{"_id":"5ae206274f1c1bc03d8b528e","slug":"15247621519-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ शुरू किया अभियान
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर/देवप्रयाग। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जहां पुलिस ने सघन अभियान चलाया, वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई।
बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने मलेथा तिराहे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली कीर्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान 50 वाहनों का चालान कर उनसे छह हजार 900 रुपये का अर्थ दंड वसूला गया। दूसरी ओर देवप्रयाग पुलिस ने ओमकारानंद इंटर कालेज व महाविद्यालय के छात्रों के सहयोग से स्थानीय बाजार सहित बाहबाजार, तहसील चौक तक रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए स्लोगन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।