{"_id":"5ae2052e4f1c1be2798b65c5","slug":"152476190315-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर पॉकलेंड मशीन की चपेट में आने से आल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर पॉकलेंड मशीन की चपेट में आने से आल्टो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग के घनियालधार के पास बीआरओ की पॉकलैंड (एलएनटी) मशीन की चपेट में आने से एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
थाना प्रभारी थराली शशि भूषण जोशी ने बताया कि तलवाड़ी से ग्वालदम आ रही ऑल्टो कार घनियालधार के समीप बीआरओ की ओर से सड़क सुधारीकरण का कार्य कर रही पॉकलैंड मशीन की चपेट में आने से लगभग 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी खिलाफ सिंह (58) पुत्र प्रताप सिंह निवासी तलवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गबर सिंह (64) और पुष्कर सिंह निवासी थाला (थराली) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बागेश्वर में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।