{"_id":"5ae2052d4f1c1b9d098b693a","slug":"152476190111-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी संघर्ष समिति गैरसैंण में मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी संघर्ष समिति गैरसैंण में मचा घमासान
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों के बीच का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष कृष्णा नेगी ने आगामी नगर पंचायतों के चुनाव को देखते हुए आंदोलन को कुछ समय तक स्थगित करने को लेकर एसडीएम गैरसैंण स्मृता परमार को ज्ञापन दिया। तो दूसरी ओर रामलीला मैदान में स्थायी राजधानी की मांग को लेकर कमला पंवार, महिला मंगल दल डांगीधार की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, बसंती देवी, भवानी देवी, शकुंतला देवी, सोनिया देवी और ललिता देवी ने धरना दिया। गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों के तहत आंदोलन को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन समिति की ओर से मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।