{"_id":"5ae0bb204f1c1bed778b4f35","slug":"15246774093-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा पर गढ़वाल विवि ने पलटा अपना निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा पर गढ़वाल विवि ने पलटा अपना निर्णय
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। बीएड प्रवेश परीक्षा पर गढ़वाल विवि प्रशासन ने अपना फैसला पलट लिया है। अब गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा विवि से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालयों व निजी संस्थानों की सीटों के लिए भी कराने जा रहा है। पूर्व में विवि के तीनों परिसरों के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था। विवि प्रशासन ने अब आवेदन तिथि व परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया है। अब बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को आयोजित होगी। छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 10 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
गढ़वाल विवि से संबद्ध सरकारी महाविद्यालयों की असंबद्धीकरण की प्रक्रिया चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि नए शिक्षा सत्र में गढ़वाल विवि से संबद्ध सभी सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान असंबद्ध हो जाएंगे, जिस पर गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा विवि के तीनों परिसरों की करीब 200 सीटों पर कराने का निर्णय लिया था। गढ़वाल विवि के इस निर्णय पर निजी बीएड संस्थान संचालकों ने कड़ी नाराजगी भी जताई थी। इन संस्थान संचालकों का कहना था कि वर्तमान में गढ़वाल विवि से कोई भी संस्थान असंबद्ध नहीं हुआ है। जब अभी सभी शिक्षण संस्थान गढ़वाल विवि से संबद्ध हैं तो ऐसे में बीएड प्रवेश परीक्षा केवल विवि के तीनों परिसरों के लिए आयोजित कराना सरासर गलत है।
अब गढ़वाल विवि अपने इस फैसले से पलट गया है। गढ़वाल विवि ने विवि से संबद्ध सभी सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों की बीएड सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विवि प्रशासन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पीके जोशी ने बताया कि अब बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई को आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा के लिए अब 10 मई तक आवेदन किया जा सकता है। पूर्व में प्रवेश परीक्षा 8 जून को नियत थी। आवेदन करनी की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई थी। प्रो. जोशी ने बताया कि जो छात्र पूर्व में ही आवेदन कर चुके हैं। वह भी इसी परीक्षा में शामिल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 9 हजार छात्र बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।