{"_id":"5ae0b9624f1c1b60098b67bc","slug":"152467696310-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणी गांव में शुरू हुई कूड़ा निस्तारण सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणी गांव में शुरू हुई कूड़ा निस्तारण सेवा
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कीर्तिनगर। नगर पंचायत क्षेत्र के जाखणी गांव में बुधवार को कूड़ा निस्तारण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत ने ग्रामीणों को कूड़ेदानों का वितरण कर कूड़ा निस्तारण वाहन को रवाना किया।
नगर पंचायत क्षेत्र से सटे जाखणी गांव में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा था। बुधवार से नगर पंचायत की ओर से गांव में कूड़ा निस्तारण सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा की जिम्मेदारी सृष्टि सामाजिक विकास संस्था को सौंपी गई है। संस्था की ओर से प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने के लिए पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई, जिन्हें सेवा के बदले प्रति परिवार माह में 20 रुपये देने होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत ने बताया कि इस मौके पर ग्रामीणों को कूड़ेदान भी वितरित किए गए। स्वच्छता अभियान से जुड़ी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घरों के कूड़े को एक स्थान पर संग्रह कर जैविक व अजैविक कूड़े को अलग किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार हरिहर उनियाल, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल, आनंदी बागड़ी, मान सिंह, सत्ये सिंह चौहान, भगत सिंह व सुमित मैठाणी आदि मौजूद थे।