{"_id":"5ae0b94b4f1c1b65098b6557","slug":"15246769402028-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी चिकित्सा विवि की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी चिकित्सा विवि की टीम
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय देहरादून की तीन सदस्यीय टीम 28 अप्रैल को राजकीय मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल श्रीनगर का निरीक्षण करेगी। चार साल बाद विवि की टीम संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचेगी।
पूर्व में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड तकनीकी विवि से संबद्ध रहा है। वर्ष 2014 में एचएनबी चिकित्सा विवि के अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हो गया। पिछले चार साल से विवि के पैनल ने कॉलेज का निरीक्षण नहीं किया था, जबकि संबद्धीकरण प्रक्रिया के लिए यह जरूरी होता है। अब 28 अप्रैल को कॉलेज का निरीक्षण होने जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि टीम कॉलेज की फैकल्टी और संसाधनों की जानकारी लेने के साथ ही भौतिक निरीक्षण करेगी।