{"_id":"5ae0b86b4f1c1b9f098b683f","slug":"152467671613-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी कॉलेज का छात्र संघ समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीजी कॉलेज का छात्र संघ समारोह संपन्न
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में आयोजित दो दिवसीय छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन गढ़वाली गायिका रेशमा शाह के गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। छात्र-छात्राओं के भोटिया जनजाति के पौंडा नृत्य और जौनसारी नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन की ओर से श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत और पूर्व मुख्य वन संरक्षक आरबीएस रावत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
छात्रसंघ समारोह में गढ़वाली गायिका रेशमा शाह ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने शेषनाग की शैय्या में विराजमान नारायण भगवान..., भुजी जाला च्यूड़ा..., सेरा लगा दों..., बिडरु का ब्यौ मां..., फुर्की निर्मला..., बाबा भोलेनाथ तेरा दर पर आयां छन... जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत ने युवाओं को तकनीकी और विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया। पूर्व मुख्य वन संरक्षक आरबीएस रावत ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर केएल मालगुड़ी ने भी विचार रखे। इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक केकेएस मेर, डा. अरविंद अवस्थी, एनसीसी के कर्नल वीएस विर्क, आरएसएस के विभाग प्रचारक बृजमोहन, आयुष चौहान, वीरेंद्र असवाल आदि मौजूद थे। संचालन महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. दर्शन सिंह नेगी ने किया।