{"_id":"5ae0b8554f1c1b5c098b67bf","slug":"15246766941-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लिया बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लिया बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को डीएम आशीष जोशी अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धाम में बीएसएनएल की थ्रीजी सेवा अभी तक शुरू न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा यदि तीर्थयात्रा शुरू होने तक सेवा बहाल नहीं हुई तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यात्रा तैयारियों का जायजा लेने डीएम पेयजल, स्वास्थ्य, नगर पंचायत और लोनिवि के अधिकारियों के साथ सुबह ग्यारह बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे। डीएम ने बीकेटीसी के भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ मंदिर परिसर और मंदिर तक पहुंच मार्ग पर साफ-सफाई के विशेष ध्यान देने, जगह-जगह कूड़ेदान रखने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र सिंह के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।