फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएच और पालिका में समंवय न होने से नगर में मलबे और मिट्टी से पटी नालियां

एनएच और पालिका में समंवय न होने से नगर में मलबे और मिट्टी से पटी नालियां

Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एनएच और पालिका में समंवय न होने से नगर में मलबे और मिट्टी से पटी नालियां

विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर से चमोली तक जगह-जगह नालियां मलबे और मिट्टी से पटी हुई हैं, जिससे हल्की बारिश में भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह और ताजबर का कहना है कि चार धाम यात्रा पर ऊखीमठ-चमोली मोटर मार्ग पर हिल साइड नालियों का निर्माण नहीं किया गया है, जबकि काजवे भी खतरनाक बने हैं। कहा कि यदि समय से नालियों का निर्माण और सफाई नहीं की जाती तो हल्की बारिश होने पर भी यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इधर, एनएच लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार का कहना है कि गोपेश्वर-चमोली मार्ग पर बनी नालियों से मिट्टी और मलबा हटाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र नालियों को सुचारु कर दिया जाएगा। साथ ही ऊखीमठ-चमोली मार्ग पर अस्थायी नालियों को मानसून से पूर्व दुरुस्त करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed