{"_id":"5ae0b7754f1c1b66098b67b7","slug":"15246764709-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदघाट से सत्यापन के बाद ही हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदघाट से सत्यापन के बाद ही हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे तीर्थयात्री
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष जोशी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गोविंदघाट में पहचान पत्र के आधार पर सत्यापन होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। डीएम ने हेमकुंड साहिब, घांघरिया और गोविंदघाट में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने 15 मई तक सभी यात्रा तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए।
गोविंदघाट गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में डीएम आशीष जोशी ने लोनिवि के अधिकारियों को पुलना में वाहन पार्किंग निर्माण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यात्रा के पैदल मार्ग और यात्रा पड़ावों पर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि यात्रा मार्ग पर बाहरी लोग बिना किसी अनुमति के तीर्थयात्रियों को निशुल्क औषधि वितरण करते हैं। इस बार औषधि वितरण पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को गोविंदघाट, पुलना व घांघरिया सहित यात्रा मार्ग पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, बीएसएनएल के अधिकारियों को घांघरिया में संचार सेवा बहाल करने, ईको विकास समिति व जिला पंचायत को पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़ा, खच्चर, पालकी व कंडी संचालकों का सत्यापन करने और मार्ग पर जगह-जगह रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। डीएम ने पर्यटन विभाग को निर्धारित रेट अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करने को कहा। बैठक में हेमकुंड ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, गुरुद्वारा कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह और एसडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
रोपवे के लिए सर्वे और संचार सेवा शुरू
जोशीमठ। हेमकुंड यात्रा मार्ग को सुगम बनाने के लिए रोपवे निर्माण के लिए सर्वे शुरू हो गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की तकनीकी टीम रोपवे का निरीक्षण कर वित्तीय प्रस्ताव शासन को सौंपेगी। डीएम ने बताया कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की अनुमति के बाद हेमकुंड में अस्थायी हेलीपैड निर्माण कार्य किया जाएगा। बीएसएनएल के एसडीओ हर्षकुमार ने बताया कि हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया में बीएसएनएल की टू जी सेवा शुरू हो गई है।