{"_id":"5ae0b7704f1c1bed778b4f2d","slug":"152467646516-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करछौं गांव में पहली बार पहुंची बस, उत्साहित हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करछौं गांव में पहली बार पहुंची बस, उत्साहित हुए ग्रामीण
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। तपोवन-करछौं मोटर मार्ग पर बुधवार से वाहनों का विधिवत संचालन शुरू हो गया। करछौं गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने वाहन चालक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
करछौं गांव में 70 परिवार रहते हैं। सड़क न होने से अभी तक ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए करीब चार किलोमीटर की पैदल दूरी नापते थे। वर्ष 2016 में सात किलोमीटर तपोवन-करछौं मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ। डेढ़ साल बाद पीएमजीएसवाई ने सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बुधवार को पहली बार तपोवन-करछौं गांव में बस पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता आशीष चौहान का कहना है कि 4.12 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण हुआ है। अब दूसरे फेज में सड़क पर डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, अमर सिंह, भरत सिंह और प्रदीप फरस्वाण आदि मौजूद थे।