{"_id":"5ae0b7634f1c1b05418b669b","slug":"152467645217-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ से बदरीनाथ धाम पहुंचा बीकेटीसी का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ से बदरीनाथ धाम पहुंचा बीकेटीसी का कार्यालय
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का तीसरा दल बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचा। बीकेटीसी का मुख्य कार्यालय भी जोशीमठ से बदरीनाथ शिफ्ट हो गया है। अब आगामी छह माह तक कार्यालय का संचालन बदरीनाथ से ही होगा। बीकेटीसी के अधिकारी-कर्मचारी यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मंदिर अधिकारी मोहन सती ने बताया कि 28 अप्रैल से मंदिर समिति का कार्यालय और 29 अप्रैल से टोकन काउंटर शुरू हो जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, भूपेंद्र रावत, कृपाल सिंह सनवाल, संजय चमोली, अमित पंवार और संजय भट्ट आदि मौजूद थे।
बदरीनाथ के लिए रोडवेज बस सुविधा भी
बदरीनाथ। ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए रोडवेज बस सेवा भी शुरू हो गई है। बुधवार शाम पांच बजे रोडवेज की बस बदरीनाथ धाम पहुंची। अब छह माह तक तीर्थयात्री ऋषिकेश से इसी बस में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचेंगे। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि धाम तक रोडवेज की बस सेवा से तीर्थयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
पुलिस थाने का संचालन भी शुरू
बदरीनाथ। धाम में पुलिस थाने का संचालन भी शुरू हो गया है। धाम में तीन प्लाटून पीएसी और दो एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेंगी। बदरीनाथ थाने में 22 कांस्टेबल, 35 होमगार्ड, तीन सब इंस्पेक्टर और एक महिला इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि धाम में पुलिस थाने का विधिवत संचालन शुरू हो गया है। धाम में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पूरी तरह से धाम को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।