{"_id":"5ade11884f1c1b9d098b612b","slug":"1524502921517-91-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल 17 से 91 हुई प्राइमरी स्कूल की छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल 17 से 91 हुई प्राइमरी स्कूल की छात्र संख्या
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। प्राथमिक विद्यालय देवाल के मॉडल स्कूल बनने के बाद से यहां दो साल में बच्चों की संख्या 17 से बढ़कर 91 हो गई है। इस सत्र में कुल 26 बच्चों का दाखिला हुआ, जिसमें 16 बच्चे प्राइवेट स्कूलों से सरकारी में पहुंचे।
पीटीए अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, अभिभावक पनमती देवी, हरीश चंद्र सहित अन्य लोगों का कहना है कि पाठ्यक्रम एक होने और मॉडल स्कूल में 5 शिक्षकों की तैनात होने पर यहां पढ़ाई बेहतर हो गई है। स्कूल के शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल में सभी बच्चों के लिए फर्नीचर व कंप्यूटर की शिक्षा का प्रबंध किया गया है। जल्द विद्यालय में छात्र संख्या 100 के पार होने की उम्मीद है।