फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में तैयार होगी आम की प्र जातियों की पौधशाला

प्रदेश में तैयार होगी आम की प्र जातियों की पौधशाला

Mon, 23 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में तैयार होगी आम की प्र जातियों की पौधशाला
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट विश्रामगृह परिसर में निगम के महाप्रबंधक धनपाल सिंह नेगी की अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके परिसर में कटहल, नींबू, जामुन, आलू, सेब, हरड़ और बेल आदि प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके विभिन्न संस्थाओं की ओर से गंगा के तटों पर जुलाई महीने तक एक लाख पौधों के रोपण का संकल्प लिया गया।

महाप्रबंधक नेगी ने आम की घटती प्रजातियों पर चिंता जताई। बताया कि आम का फल, फूल, पत्ता और लकड़ी औषधीय गुणों से युक्त है। आम की प्रजातियों के संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार की प्रजातियों की पौधशाला पूरे राज्य में तैयार किया जाएगा। इसके लिए टिहरी जिले में ब्लॉक स्तर पर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम की प्रजातियों के संरक्षण को आगे आने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रकृति स्पर्श फाउंडेशन की प्रतिनिधि सुजाता गुरमीत सिंह ने इसके लिए निगम को 50 हजार आम के पौधे उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. विश्वनाथ मिश्रा, रवि शास्त्री, संकल्पदेव सिंह नेगी, बलवीर रावत, शैलेंद्र देव, स्वामी अरविंद कौर, दिनेश डबराल, रामजी चौबे, राजपाल राणा, राकेश शर्मा, दर्शन लाल शाह, जयप्रकाश कोठारी, राजेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed