फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र सेलाकुई में अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जन सहभागिता से कूड़े का उठान किया जाएगा। तहसील प्रशासन, व्यापार मंडल समेत अन्य संस्थान और संगठन अपने स्तर से कूड़े का उठान करने वाले कर्मियों को रकम अदा करेंगे। यह निर्णय शनिवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार मंडल और लोगों की बैठक में लिया गया।

मालूम हो कि हाईकोर्ट के नगर पंचायत की अधिसूचना रद्द करने के बाद से क्षेत्रीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब न तो यह क्षेत्र नगर पंचायत अंतर्गत आ रहा है और न ही ग्राम पंचायत क्षेत्र अंतर्गत। इसके चलते पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। एक माह से कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। कूड़े से उठ रही दुर्गंध से लोगों का सड़क तक से गुजरना मुश्किल हो गया है। महामारी फैलने का खतरा भी खड़ा हो गया है। इसके साथ ही परिवार रजिस्ट्रर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बताया कि रविवार से पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी वॉर्ड और बाजार से डोर टू डोर कूड़े उठाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में राजेंद्र, भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, राजीव गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed