{"_id":"5adba8ae4f1c1b320a8b5d13","slug":"15243450086-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय के बीएड संकाय के छात्रों ने शनिवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शनिवार को बस अड्डे स्थित व्यवसायिक परिसर से शुरू हुई रैली पुलिस चौकी, नेहरू बाजार, डाकपत्थर चौक से होते हुए प्राइमरी स्कूल में पहुंच संपन्न हुई। जहां छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण का महत्व बताया। रैली के दौरान छात्रों ने दुकानदारों को कागज से बने थैले वितरित किए। लोगों को पॉलीथीन के दुष्प्रभाव बताए। विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि बहुखंडी ने बताया कि इस साल एंड ऑफ प्लास्टिक पॉल्यूशन की थीम पर पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग से तेजी से लोग कैंसर जैसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, डॉ. विधि ढौंडियाल, प्रिंसी कर्णवाल, कविता बडोला, विमल डबराल, अशोक कंडारी, विरेंद्र भाटी मौजूद रहे।