फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांगरौ में गुलदार ने 10 बकरियों को बनाया निवाला

गांगरौ में गुलदार ने 10 बकरियों को बनाया निवाला

Sun, 22 Apr 2018 02:43 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
गांगरौ में गुलदार ने 10 बकरियों को बनाया निवाला
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड के गांगरौ गांव में गुलदार ने एक छानी में घुस कर 10 बकरियों को निवाला बना लिया। गुलदार के हमले से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पीड़ित ने विभाग से मुआवजे की गुहार लगाई है।

बीते शुक्रवार को गांगरौ गांव निवासी केदार सिंह चौहान पुत्र स्व. बाक्कु सिंह बकरियों को छानी में बंद कर अपने घर में सोने के लिए चले गए। शनिवार की सुबह कुछ बच्चों ने स्कूल जाते समय छानी के पास गुलदार को बकरियों को निवाले बनाते हुए देखा। जिसे देख स्कूल बच्चे घबरा गए। उन्होंने गांव पहुंच घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण छानी की ओर चल दिए। जहां छानी के बाहर बकरियों मरा देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीण कीर्ति सिंह चौहान, सरदार सिंह ने बताया कि गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार के डर के चलते शनिवार को बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके। मालूम हो कि एक माह पूर्व गुलदार ने गांव के पास स्थित चिटाड़ गांव में 11 और सिंगोर गांव में 17 बकरियां मार गिराई थी। डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि संबंधित रेंजाधिकारी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed