{"_id":"5adba5e94f1c1b9b098b5c49","slug":"15243442991-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल पुलिस ने गंगा में बहते तीन यात्रियों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल पुलिस ने गंगा में बहते तीन यात्रियों को बचाया
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के दौरान शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन यात्री नदी की तेज जलधारा में बह गए। घाट पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने तीनों यात्रियों को रेस्क्यू कर सकुशल बचा लिया। यात्रियों में दो नेपाल और एक यूपी का निवासी बताया जा रहा है। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह चौहान के मुताबिक यूपी के फर्रुखाबाद स्थित ग्राम बरुवा, पोस्ट राजेपुर निवासी इंद्रजीत सिंह (25) पुत्र राजबहादुर सिंह दोपहर करीब दो बजे त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचा। वह तैरते हुए गंगा के दूसरे किनारे पर चला गया। नदी का बहाव तेज होने के चलते उसने घाट पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों की सूचना पर जल पुलिसकर्मियों ने उसे रेस्क्यू कर सकुशल निकाल लिया।
दूसरे मामले में एसआई ने बताया कि शाम पांच बजे नेपाल निवासी दो यात्री भी गंगा स्नान करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्हें घाट पर गंगा पूजन के लिए पहुंचे लोगों ने बहते हुए देखा, तो जल पुलिसकर्मियों को सूचित किया। बताया कि जल पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को सकुशल बचा लिया। यात्रियों की पहचान महेंद्र राणावत (30) पुत्र हरी राणावत व अर्जुन थापा (32) पुत्र विष्णु थापा दोनों निवासी जिला तनौ, नेपाल के रूप में हुई है।