फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   होटल और ढाबा संचालक लगाएंगे रेट लिस्ट

होटल और ढाबा संचालक लगाएंगे रेट लिस्ट

Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
होटल और ढाबा संचालक लगाएंगे रेट लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान शहर के तमाम होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट लगानी होगी। इसके साथ ही धर्मशाला संचालक न्यूनतम दर पर देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहराएंगे। यह निर्देश शनिवार को एसडीएम हर गिरि ने यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में चारधाम यात्रा के तहत आयोजित बैठक में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व धर्मशाला संचालकों को दिए हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर रखने में संचालकों से सहयोग भी मांगा। बैठक में व्यापारियों ने एसडीएम से यात्री वाहनों को हरिद्वार बाईपास मार्ग की बजाए शहर के भीतर से गुजरने की मांग की। उन्होंने यात्राकाल के लिए शहर में ट्रैफिक प्लान भी लागू करने के लिए कहा।

एसडीएम ने बताया कि संचालकों के सुझाव पर विचार किया जा रहा है। उन्हें होटल आदि में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। धर्मशाला संचालकों को आपस में समन्वय स्थापित कर आर्थिक रूप से कमजोर तीर्थयात्रियों को सस्ती दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बताया कि यात्राकाल में होटल और धर्मशालाओं का औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर यात्रा प्रशासन संगठन के व्यैक्तिक सहायक एके श्रीवास्वत, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा, अक्षत गोयल, मदनलाल नागपाल, सुमित साहनी, अभिषेक शर्मा, भवानी शंकर, मंशाराम, अशोक गोस्वामी, श्यामलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed