फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के तहत शहर में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाने की याद आखिर स्थानीय प्रशासन को आ ही गई। उपजिलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिसकर्मियों के साथ सड़कों से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने 17 अतिक्रमणकारियों के करीब एक लाख रुपये के चालान भी किए। शनिवार को एसडीएम हर गिरि ने नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ ऋषिकेश-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर चंद्रभागा पुल के समीप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान टीम ने नगर निगम कार्यालय के समीप तक हाईवे पर पसरे अस्थायी कब्जों को हटाया। इसके बाद रेलवे रोड पर टीम ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। प्रशासन की कार्रवाई से सड़क किनारे ठेली व दुकानों के बाहर फुटपाथ घेरकर सामान लगाने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने 10 अतिक्रमणकारियों के 10-10 हजार रुपये के कोर्ट के चालान किए गए। जबकि सात से मौके पर ही 1750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, निगम के अधिकारियों ने होटल, ढाबों आदि में साफ-सफाई के लिए डस्टबिन नहीं रखने पर कई लोगों से 1600 रुपये का अर्थदंड वसूला। अभियान में अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, एसएसआई अमरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed