{"_id":"5adb73394f1c1ba0098b5c24","slug":"15243313234-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीफार्मा के छात्रों को नहीं देना होगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीफार्मा के छात्रों को नहीं देना होगा विलंब शुल्क
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि में बदलाव किया है। अब छात्र विलंब शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। बीफार्मा के छात्रों को 25 अप्रैल तक विलंब शुल्क भी नहीं देना होगा।
शनिवार को बिड़ला परिसर के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग के लिए कुलसचिव डा. एके झा से वार्ता की। शोध छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन दानू व अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि अभी तक सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, जिससे छात्रों को खासी परेशानी हो रही है। छात्रों ने एक सप्ताह के भीतर सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने, हैप्रेक विभाग के लिए मिनी बस सेवा शुरू करने व सेमेस्टर परीक्षाओं की आवेदन तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए सेमेस्टर परीक्षा के लिए छात्र अब विलंब शुल्क के साथ 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। बीफार्मा के छात्र बिना विलंब शुल्क दिए 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। वार्ता करने वालों में मंजीत रावत, संदीप राणा, ऋतांशु कंडारी, शुभम गोस्वामी अर्जुन कृष्ण गैरोला आदि मौजूद थे।