{"_id":"6ab6aecb1f6c3a24ec00165c","slug":"signals-activated-traffic-jams-to-be-curbed-fines-to-be-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1075196-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सिग्नल शुरू, जाम पर लगेगा ब्रेक, नियम उल्लंघन पर कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सिग्नल शुरू, जाम पर लगेगा ब्रेक, नियम उल्लंघन पर कटेगा चालान
Fri, 25 Sep 2026 10:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्य बाजार में डाकपत्थर चौक पर लंबे समय से बनी जाम की समस्या को कम करने के लिए करीब एक साल पहले लगाई गई ट्रैफिक लाइट अब शुरू कर दी गई हैं। लाइट के संचालन से चौक पर वाहनों की आवाजाही को सिग्नल के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। यातायात पुलिस वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के साथ उल्लंघन पर कार्रवाई करेगी।
डाकपत्थर चौक शहर के व्यस्ततम मुख्य बाजार मार्ग पर है। यहां से मुख्य बाजार की ओर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पीक समय में जाम की स्थिति बनती है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के सर्वे के अनुसार मुख्य बाजार से रोजाना 20 हजार से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में चौक पर यातायात को व्यवस्थित करना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना है। बीते वर्ष सितंबर माह में चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी पर उसे चालू नहीं किया गया था। अब ट्रैफिक लाइट शुरू होने के बाद अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। इससे चौक पर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने और एक-दूसरे के रास्ते में आने की स्थिति कम होने की उम्मीद है।
ट्रैफिक लाइट शुरू होने के बाद यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सिग्नल व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। पुलिसकर्मी चौक पर तैनात रहकर व्यवस्था पर नजर रखेंगे और शुरुआती दिनों में वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करेंगे। इसके बावजूद लाल बत्ती पार करने या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
डाकपत्थर चौक पर ट्रैफिक लाइट शुरू कर दी गई है। वाहन चालकों से सिग्नल का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राजीव रौथाण, कोतवाली प्रभारी