{"_id":"6ab6aee70d7312c1dd0c3755","slug":"bighas-of-land-in-sherpur-jatowala-and-majri-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1075197-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शेरपुर, जाटोवाला व माजरी में 100 बीघा जमीन पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शेरपुर, जाटोवाला व माजरी में 100 बीघा जमीन पर की कार्रवाई
Fri, 25 Sep 2026 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लाटिंग पर शुक्रवार को तहसील प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ा प्रहार किया। एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शेरपुर, जाटोवाला और माजरी गांव में करीब 100 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप मचा है।
शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन और एमडीडीए की संयुक्त टीम शेरपुर, जाटोवाला और माजरी गांव पहुंची। टीम ने यहां कृषि भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों का मुआयना किया। मौके पर मौजूद लोगों से लेआउट और एमडीडीए की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब या कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने जेसीबी की मदद से प्लॉटों की मार्किंग के लिए बनाई गई कच्ची-पक्की नींव और बाउंड्रीवॉल को पूरी तरह से उखाड़ फेंका।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि संबंधित गांवों में बिना आवश्यक अनुमति और नियमों का उल्लंघन कर अवैध प्लाटिंग किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भू-माफिया और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन और एमडीडीए का यह ध्वस्तीकरण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी सहित एमडीडीए और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।