{"_id":"5ada527b4f1c1b64098b5985","slug":"152425740517-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विद्यालयों से की अधिक शुल्क वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी विद्यालयों से की अधिक शुल्क वापसी की मांग
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष समिति का निजी विद्यालयों द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिए जाने के विरोध में धरना -प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अभिभावकों ने दून रोड स्थित हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। बताया गया कि पब्लिक स्कूलों की मनमानी बंद होने तक प्रत्येक दिन निजी विद्यालयों के समक्ष दो घंटे का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन के नेतृत्व में अभिभावकों ने देहरादून रोड स्थित हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल के समक्ष सांकेतिक धरना दिया।
इस दौरान अभिभावकों को निजी विद्यालयों की मनमानी से अवगत कराया गया। आरोप है कि पब्लिक स्कूलों द्वारा मनमाना शुल्क वृद्धि और कॉशन मनी वसूलकर शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे विद्यालयों से शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और अभिभावकों से वसूले के शुल्क को अभिभावकों को वापस लौटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में राजीव चौधरी, प्रवीण गर्ग, सूरज कुमार, तेजेंद्र नेगी, आनंद कर्णवाल, सिंह राज पोसवाल, आशु वर्मा, सचिन ठाकुर, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम पेटवाल, सोनी सिन्हा, आभा ओदीकरी आदि मौजूद थे।