फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वन्यजीवों की प्यास बुझाने को मददगारों ने बढ़ाए हाथ

वन्यजीवों की प्यास बुझाने को मददगारों ने बढ़ाए हाथ

Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वन्यजीवों की प्यास बुझाने को मददगारों ने बढ़ाए हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

हर साल गर्मी शुरू होते ही इंसानों के साथ-साथ वन्य जीवों के सामने भी पेयजल संकट खड़ा हो जाता है। ऋषिकेश वन रेंज में वन्य जीवों के लिए हर साल मिलने वाला पानी का बजट न मिलने से पानी की समस्या पैदा हो गई थी, ऐसे में वन्य जीव प्रेमी संजीव शर्मा, प्रेम शर्मा निवासी ढालवाला मुनिकीरेती और आईडीपीएल निवासी देवेंद्र सिंह ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं।
वन क्षेत्र ऋषिकेश में वन्यजीवों के लिए कुल 10 तालाब (वाटर होल) बने हैं। इनमें बरसात के समय जमा पानी सर्दी खत्म होने के बाद मार्च माह में सूखने लगता है। ऐसे में वन्यजीवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय रेंज से डीएफओ कार्यालय को प्रत्येक वाटर होल के लिए 20 टैंकर पानी उपलब्ध कराने के बाबत बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाता है, लेकिन इस साल ग्रीष्मकाल के लिए पानी का बजट रेंज कार्यालय को नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

लिहाजा, नगर क्षेत्र के तीन मददगार वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। वह रेंज को वाटर होल के लिए टैंकरों के माध्यम से निशुल्क पानी उपलब्ध करा रहे हैं। वनकर्मियों की निगरानी में पानी को टैंकर से वाटर होल तक पहुंचाया जा रहा है। उधर, विभाग वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए अभी तक रेंज कार्यालय को बजट उपलब्ध नहीं करा पाया है, जिससे वनकर्मियों के साथ जंगली जानवरों की मुश्किलें भी गर्मी में बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज के जंगल में इन वन्यजीवों का है घरौंदा
डिप्टी रेंजर विनोद सिंह रावत ने बताया कि वन क्षेत्र में हाथी, गुलदार, बारहसिंघा, हिरन, जंगली सुअर, चित्तल, मोर आदि वन्यजीवों का घरौंदा है। बताया कि वन्यजीवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेंज ने वन क्षेत्र में वाटर होल बनाए हैं। इनमें एक वाटर होल में फिलहाल बरसाती पानी है। जबकि अन्य को भरा जा रहा है।

आग से निपटने को 12 फायर गार्ड भर्ती
ऋषिकेश। फायर सीजन में जंगल में आग से निपटने के लिए ऋषिकेश रेंज में 15 जून तक के लिए 12 फायर गार्ड की भर्ती की गई है। प्रत्येक बीट में दो-दो फायर गार्डों को तैनात किया गया है। जबकि एक बीट में छह फोरेस्ट गार्ड, पांच फोरेस्टर, पांच बीट सहायक पहले से ही तैनात हैं। फायर सीजन को देखते हुए अतिरिक्त लोगों की भर्ती विभाग ने ऋषिकेश वन क्षेत्र के लिए की है।


क्या कहते हैं अधिकारी
डीएफओ कार्यालय के माध्यम से पेयजल टैंकर की डिमांड मुख्यालय को भेज दी गई है। हालांकि, अभी बजट नहीं मिल पाया है। मुख्यालय से जल्द धनराशि जारी होने की उम्मीद है। तीन लोग वाटर होल में टैंकर के माध्यम से मुफ्त पानी रेंज को उपलब्ध करा रहे हैं।
-- आरपीएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed