{"_id":"5ada1efb4f1c1ba1098b5974","slug":"152424422119-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल अपर आयुक्त ने किया घाट तहसील और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल अपर आयुक्त ने किया घाट तहसील और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट। चमोली जिले के भ्रमण के दौरान शुक्रवार को गढ़वाल अपर आयुक्त हरक सिंह ने घाट तहसील और ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। घाट तहसील कार्यालय में आपदा उपकरणों की कमी पर गढ़वाल अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई और एसडीएम को तत्काल घाट तहसील में आपदा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ब्लाक कार्यालय में अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक भी की।
शुक्रवार को गढ़वाल अपर आयुक्त ब्लाक कार्यालय पहुंचे और स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बागवानी व कृषि आधारित योजना को ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत नकदी फसल वाले अखरोट, आडू, खुमानी प्रजाति के पौधे रोपे जाएं। ब्लाक कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने व्यापारियों, टैक्सी यूनियन और अन्य लोगों से प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने को कहा। उन्होंने नायब तहसीलदार के नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। लोगों की ओर से जाम की शिकायत पर गढ़वाल अपर आयुक्त ने एसडीएम को घाट में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए भूमि चयन के आदेश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी परमानंद राम, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, मोहन चंद्र आंचल, कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह रावत और दिलवर सिंह आदि मौजूद थे।