फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शुल्क वृद्धि और कॉशनमनी के विरोध में दिया धरना

शुल्क वृद्धि और कॉशनमनी के विरोध में दिया धरना

Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
शुल्क वृद्धि और कॉशनमनी के विरोध में दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ का अप्रत्याशित शुल्क वृद्धि और कॉशनमनी के विरोध में निजी व पब्लिक स्कूलों के खिलाफ धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू हो गया। इस मौके पर जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को पब्लिक स्कूलों की मनमानी के प्रति जागरुक किया गया। सोमवार को महासंघ के संयोजक रविकुमार जैन के नेतृत्व संघ से जुड़े अभिभावकों ने गुमानीवाला स्थित डीएसबी पब्लिक स्कूल के समक्ष एकत्रित होकर दो घंटे का धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अप्रत्याशित तौर पर फीस वृद्धि और कॉशनमनी का विरोध करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा।

संयोजक जैन ने कहा कि अपर मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी कर मनमानी फीस वृद्धि और कॉशनमनी नहीं लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं, मगर निजी विद्यालय संचालकों द्वारा शासनादेश का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने सभी निजी विद्यालय संचालकों से शासनादेश का पालन करते हुए शुल्क वृद्धि और कॉशनमनी वापस करने की मांग की है। बताया गया कि आंदोलन के तहत हर रोज विभिन्न विद्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव चौधरी, राजेश व्यास, विनोद पोखरियाल, देवेंद्र दत्त बैलवाल, प्रमोद पोखरियाल, कुसुम जोशी, कमला नेगी, राजकुमार वर्मा, दलवीर सिंह, कोमल नेगी, दीपक राणा, आशीष भट्ट, दीपक गुप्ता, प्रकांत कुमार, विकास गर्ग, दिनेश सिंह, अमित सिंह, रमा गैरोला, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed