फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

आईओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आईओ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
लावारिस हालत में ईवीएम पाए जाने के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में गैर हाजिर रहने पर एसीजेएम कोर्ट ने जांच अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले जांच अधिकारी के खिलाफ कोर्ट में पेश न होने पर जमानती वारंट जारी हुआ था।
मालूम हो कि वर्ष 2009 में उप चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से विकासनगर पहुंचाई गई ईवीएम में से कई मशीनें शक्ति नहर पर पुल नंबर-1 के पास एक कार में लावारिस हालत में मिली थी। तब कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। केस की जांच तत्कालीन एसएसआई चंद्र चंद्राकर नैथानी को सौंपी गई थी। तब से यह मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

गत 27 फरवरी को कोर्ट ने जांच अधिकारी के कोर्ट में पेश न होने पर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके तहत उनको 16 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए थे, लेकिन सोमवार को जब जांच अधिकारी सुनवाई पर नहीं पहुंचे तो एसीजेएम मदनराम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। पूर्व विधायक नवप्रभात के अधिवक्ता अमित वालिया ने बताया कि वारंट जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेशी न देने पर जांच अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed