फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला

Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने एलटीसी घोटाले से संबंधित शिक्षकों व अधिकारियों के मूल पतों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि विवि की ओर से भेजी गई शिक्षकों व अधिकारियों की सूची प्राप्त हो गई है। अब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वाल विवि एलटीसी घोटाला जांच में पुलिस ने विवि प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 16 अप्रैल को एलटीसी घोटाले से संबंधित शिक्षकों व अधिकारियों के मूल पते की जानकारी विवि प्रशासन ने मांगी थी। पुलिस का कहना था कि एलटीसी घोटाले से संबंधित कुछ शिक्षक व अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे पूछताछ के लिए उनके मूल पतों की आवश्यकता है, लेकिन काफी समय बाद भी विवि प्रशासन ने पुलिस को इन शिक्षकों व अधिकारियों के मूल पते उपलब्ध नहीं कराए थे। बाद में इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर गढ़वाल विवि प्रशासन हरकत में आया। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से उन्हें पतों की सूची प्राप्त हो गई है। अब जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed