फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अवैध खनन और बाढ़ सुरक्षा की मांग को लेकर साहबनगर में धरना शुरू

अवैध खनन और बाढ़ सुरक्षा की मांग को लेकर साहबनगर में धरना शुरू

Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन और बाढ़ सुरक्षा की मांग को लेकर साहबनगर में धरना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने और क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोशित साहब नगर के ग्रामीणों ने बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को ग्रामसभा साहबनगर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल की अगुवाई में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव की सीमा से सटी सौंग नदी में लगातार अवैध खनन जारी है। बताया कि अवैध खनन से लगातार नदी से उठाए जा रहे अवैध से गांव में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा बढ़ता जा रहा है। आरोप लगाया कि लगातार अवैध खनन से सरकार व प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, मगर खनन माफिया की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

बताया कि नदी में दिन और रात के समय बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है। बताया कि गांव में बीते साल बरसात में बाढ़ से सैकड़ों बीघा भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है। सुरक्षा के लिए गांव की सीमा पर बनाए गए तटबंध पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, मगर इस ओर संबंधित विभाग गौर नहीं कर रहा। इस दौरान धरना स्थल पर चैन सिंह रावत, सोहन सिंह नेगी, बीरेंद्र थापा, किरन राना, रण बहादुर, विनीशा गुरूंग, शांति बहादुर, मनु थापा, निर्मला थापा, सावित्री, राधा थापा, सत्येंद्र सिंह रावत, हेमलता राना, देवकी राना, विष्णु राना, अर्मिता थापा, सुधा देवी, रुद्र शमशेर राना, सुनील रावत, शांति बहादुर राई, सोम बहादुर थापा, टेक बहादुर, चंद्र बहादुर, विजयपाल सिंह नेगी, भूमिसरा राना, नीलम, प्रकाश राना, मोहन थापा, प्रेम बहादुर, नरकुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed