फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से विद्यालयों के बाहर दो घंटे का प्रदर्शन

आज से विद्यालयों के बाहर दो घंटे का प्रदर्शन

Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आज से विद्यालयों के बाहर दो घंटे का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ ने पब्लिक स्कूलों में अभिभावकों से वसूली जा रही कॉसन मनी, एडवांस शुल्क आदि मुद्दों को लेकर सोमवार से नगर और आसपास के विद्यालयों के समक्ष दो घंटे का धरना -प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालयों के खिलाफ महासंघ हस्ताक्षर अभियान चलाएगा और इसके बाद हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा। महासंघ की ओर से रविवार को पब्लिक स्कूलों की मनमानी को लेकर रेलवे रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें महासंघ के संयोजक रवि कुमार जैन ने पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पब्लिक स्कूलों के लिए सरकार की गाइड लाइन के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी ऐसे विद्यालयों में शासनादेश का पालन सुनिश्चित नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने विभागीय अफसरों पर शिक्षा माफिया के दबाव में आकर कार्य करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में विभिन्न ट्रस्टों की ओर से लोगों से दान लेकर संचालित कई पब्लिक स्कूलों पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूली कर शिक्षा का व्यापार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ट्रस्टों के माध्यम से संचालित विद्यालयों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की बजाए सर्वाधिक शुल्क वसूली पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। कहा गया कि महासंघ पब्लिक स्कूलों में कॉसन मनी, इंट्रेंस फीस, तीन माह का एडवांस शुल्क, विलंब शुल्क आदि पर अंकुश लगने तक आंदोलन जारी रखेगा। इस दौरान महासंघ की ओर से राज्य में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किए जाने के निर्णय पर राज्य सरकार का आभार भी जताया और इसे साहसिक निर्णय करार दिया। इस अवसर पर हरिराम वर्मा, प्रकांत कुमार, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, राजीव चौधरी, दीनदयाल राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed