फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जाखणी और ज्यूंदी सेरा में अलकनंदा नदी से नहीं होगा कटाव

जाखणी और ज्यूंदी सेरा में अलकनंदा नदी से नहीं होगा कटाव

Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जाखणी और ज्यूंदी सेरा में अलकनंदा नदी से नहीं होगा कटाव
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर की ज्यूंदी-सेरा, नौर, जाखणी आदि बस्तियों की अब अलकनंदा नदी के कटाव से सुरक्षा हो सकेगी। इन स्थानों के लिए लगभग 16 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा। हालांकि अभी देवली और घिल्ड़ियालगांव के निवासियों को सुरक्षा दीवार के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जून 2013 में आई केदारनाथ आपदा में अलकनंदा नदी ने श्रीनगर और कीर्तिनगर के गांवों में व्यापक भू-कटाव किया था। कीर्तिनगर की दिशा में कृषि भूमि भी बाढ़ में बह गई थी। आपदा के बाद स्थानीय निवासी अलकनंदा नदी के कटाव से जमीन व बस्तियों की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण की मांग करते आ रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 4 जून 2017 को जाखणी के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने इसी अप्रैल माह में उक्त घोषणा सहित ज्यूंदी सेरा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की मंजूरी दे दी है। सिंचाई खंड कीर्तिनगर के अवर अभियंता हेमंत पठोई ने बताया कि जाखणी में 8 करोड़ 65 लाख 23 हजार रुपये और ज्यूंदी सेरा में 7 करोड़ 47 लाख रुपये से बाढ़ सुरक्षा कार्य होंगे। देवली और घिल्ड़ियालगांव में बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण का पुनरीक्षित आगणन भेजा गया है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि गत 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया है। इनके लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। जल्दी सारी औैपचारिकता पूर्ण होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed