{"_id":"5ad0e9304f1c1ba27f8b4598","slug":"15236406163-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम स्थल देवप्रयाग में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम स्थल देवप्रयाग में स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। तीर्थ व संगम नगरी देवप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी पर्व स्नान की शुक्रवार से शुरुआत हो गयी है। इस मौके पर देश व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके है। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन और रघुनाथ गंगा समिति के युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रघुनाथ मंदिर व संगम स्थल पर निशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया है।
पंच प्रयागों में श्रेष्ठ भगवान राम की तपस्थली और गंगातीर्थ देवप्रयाग में बैसाखी स्नान के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच चुके है। भगवान राम की तपस्थली रामकुंड सहित संगम स्थल व रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से डौर थाली आदि बाध्य यंत्रों के माध्यम से अपने ईष्ट देवों का आह्वान किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी भी बड़ी संख्या में स्नान व छाया पूजन के लिए तीर्थ नगरी में जुटे है। जबकि विभिन्न क्षेत्रों से देवडोलियां व मुर्तियां भी अपने निशाणों व ढोल दमाऊं के साथ संगम पर स्नान के लिए पहुंची है। इस मौके पर दिल्ली, चंडीगढ़, यूपी और पौड़ी जिले के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक है। बताते है कि अन्य पर्वों के मुकाबले यहां बैसाखी स्नान पर सबसे अधिक भीड़ लगी रहती है। रघुनाथ गंगा समिति की ओर से यहां बच्चों को दूध व अन्य श्रद्धालुओं को दिन का भोजन करवाया गया। स्थल व नगर में रहने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को खुले में रात बितानी पड़ रही है।