{"_id":"5ace741e4f1c1b603e8b4beb","slug":"152347958520-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बीईओ कार्यालय को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बीईओ कार्यालय को घेरा, हंगामा
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून के कई स्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें बेची जा रही हैं। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों का बिकना बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीईओ के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
यूनियन के जिलाध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि शिक्षा मंत्री के निर्देश के बावजूद क्षेत्र के कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें बेची जा रही हैं। कुछ स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर नियत दुकान से महंगे दाम पर किताबें खरीदने का दबाव बना रहे हैं। कहा जल्द ही यदि स्कूलों में प्राइवेट किताबों का बिकना बंद कर एनसीईआरटी की किताबों को लागू नहीं किया जाता तो संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। घेराव करने वालों में विष्णु दुबे, कामिल खान, पंजाब सिंह मजीठिया, दीपा, रितिका, नीरज कुमार, सन्नी दयाल, नितिन कुमार, सन्नी शर्मा, अभिषेक, गणेश, शुभम, शिवम, सत्यम, बटी, नवाब, रमेश, विमल तोमर, रवि कन्नौजिया, पासर कन्नौजिया, जोगिंदर राणा, दिलशाद चौधरी आदि मौजूद रहे।