{"_id":"5ace741c4f1c1b693d8b4950","slug":"15234795837-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से कॉलेज में शुरू होंगी एमए की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से कॉलेज में शुरू होंगी एमए की कक्षाएं
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने बुधवार को चकराता स्थित स्व. गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में 6.78 करोड़ की लागत से बने प्रशासनिक भवन, कला संकाय और शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विज्ञान संकाय के भवन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत करनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
बुधवार को कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की गैर मौजूदगी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कॉलेज में पीजी क्लास शुरू करने के साथ ही हॉस्टल निर्माण, डिजिटल लैब, इंटरकॉम, स्मार्ट क्लास, वाटर कूलर, बायोमैट्रिक मशीन लगाने और खेल मैदान निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। जनजाति क्षेत्र के छात्रों को घर पर ही अच्छी शिक्षा उपलब्ध करने के लिए चकराता महाविद्यालय में दिल्ली और देहरादून के कॉलेजों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य चकराता महाविद्यालय को आदर्श महाविद्यालय बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का नि:शुल्क दो-दो लाख रुपये का बीमा कराएगी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही कॉलेज को किताबें और फर्नीचर की सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी। कहा कि त्यूनी स्थित राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसका हैंडओवर भी जल्द ले लिया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता पहाड़ों पर हो रहे पलायन को रोकना है। इस मौके पर प्राचार्य एसएल भट्ट, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत, जिला संयोजक सहकारिता जगतराम शर्मा, राजाराम शर्मा, गीताराम गौड़, सुरेंद्र सिंह, अनिल चांदना, वीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
सीडी का विमोचन किया
चकराता(ब्यूरो)। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने लोक कलाकार नंदलाल भारती द्वारा रचित सीडी नमन उत्तराखंड सीडी का विमोचन भी किया। उन्होंने कला मंच के 15 कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
नहीं माफ होगा कृषि ऋण
चकराता(ब्यूरो)। कार्यक्रम के बाद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 26 किसानों को दो प्रतिशत वार्षिक दर पर 1 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि प्रदेश सरकार किसी भी किसान का ऋण माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण माफ करने की बजाय काश्तकार अपनी उपज बढ़ाने के साथ ही मुर्गी और बकरी पालन पर अपना ध्यान फोकस करें। कहा प्रदेश सरकार का लक्ष्य 5000 काश्तकारों को ऋण उपलब्ध कराने का है।
जन-जन तक पहुंचाएं नीतियां
चकराता(ब्यूरो)। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छावनी बाजार स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर विवेक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, राजेश तोमर, मोनिका अग्रवाल, हरबंश कुकरेजा, तीर्थ कुकरेजा, कविता जैन आदि मौजूद रहे।