{"_id":"5ace6f5b4f1c1b603e8b4bd9","slug":"15234783668-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नशा नहीं रोजगार दे सरकार:दिवाकर भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नशा नहीं रोजगार दे सरकार:दिवाकर भट्ट
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर प्रदेश की जनता से सिर्फ छल किया है। भाजपा के शासन में प्रदेश का विकास ठप हो गया है। राज्य सरकार को युवाओं को नशा नहीं रोजगार देने की दिशा में कार्य करना चाहिए। भट्ट ने प्रदेश में शराब नीति के विरोध में जल्द ही महिलाओं को लामबंद कर आंदोलन की बात कही है।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बुधवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा और कांग्रेस ने वोट के लिए प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। दोनों ही दल गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी नहीं बनाना चाहते। राज्य को बिजली और जल कर से मुक्त किया जाना चाहिए था, लेकिन ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद जनता को बिजली व जल कर भरना पड़ रहा है। भट्ट ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने शराबमुक्त उत्तराखंड बनाने का वायदा किया था। वहीं सत्ता हथियाने के बाद सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशा परोस रही है। उन्होंने कहा कि जल्द महिलाओं को साथ में लेकर सरकार की शराब नीति के खिलाफ आंदोलन, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनानेे, रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि यदि जनता ने उक्रांद को मौका दिया, तो प्रदेश में विकास, रोजगार आदि से उत्तराखंड की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेंगे।