{"_id":"5acd1ed74f1c1b663d8b473b","slug":"15233922185-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने दी छात्रों को गंगा स्वच्छता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने दी छात्रों को गंगा स्वच्छता की जानकारी
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनिकीरेती में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को मोक्षदायिनी गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखना हम का कर्तव्य है।
मुनिकीरेती स्थित श्रीदर्शन संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे गंगा स्वच्छता अभियान में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। जनसहभागिता से ही मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाया जा सकता है। इसके लिए समाज को जागरूक करने के लिए छात्रों की सहभागिता जरूरी है। इसके तहत हमें सबसे पहले पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करना होगा। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना होगा। इस दौरान छात्रों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुनिकीरेती नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, बंशीधर पोखरियाल, संजय शास्त्री, राधामोहन शास्त्री, रवि शास्त्री, विजय प्रसाद, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।