फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से खिले काश्तकारों के चेहरे

बारिश से खिले काश्तकारों के चेहरे

Tue, 10 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खिले काश्तकारों के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
मौसम की बदली रंगत के बीच आमजन ने राहत की सांस ली है। बारिश काश्तकारों के लिए भी राहत की सौगात ले कर आई। यह बारिश फसलों के लिए मुफीद मानी जा रही है। बारिश से जहां शीतोष्ण फलों की फ्लावरिंग में तेजी आएगी। वहीं बारिश टमाटर, हरी मिर्च, जौ, मटर, गोभी, कद्दू, लौकी, शिमला मिर्च समेत कई फसलों के लिए भी खासा अच्छी मानी जा रही है।
अब तक बारिश न होने से काश्तकारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पड़ी हुई थी। जौनसार बावर में एक बड़ा भू-भाग बारिश पर निर्भर है। बारिश न होने से खेतों की नमी खत्म हो चुकी थी। सर्दियों में भी कम बारिश होने से काश्तकारों को नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसे में अब जब क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है तो काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एसएस सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में बारिश आम, लीची के साथ ही कद्दू, लौकी, खीरा, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर की फसल के लिए अच्छी साबित होगी। पहाड़ी अंचलों में बारिश से सेब, अखरोट, पुलम, आड़ू की फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल गिरी, नुकसान की आशंका
विकासनगर। बारिश से ज्यादातर काश्तकारों के चेहरे पर रौनक आ गई है। कुछ काश्तकार ऐसे भी हैं जिनके चेहरे सुबह क्षेत्र में चली तेज हवा के चलते मुरझा गए हैं। बारिश से एक बड़े भू-भाग में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। बरोटीवाला, बादामवाला, पश्चिमीवाला, भोजावाला, जीवनगढ़, लक्ष्मीपुर, सभावाला, नवाबगढ़ आदि क्षेत्रों में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed