{"_id":"5acb9e754f1c1b696b8b49b5","slug":"152329381616-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ होगा आंदोलन
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जन उड़ान संस्था की बैठक में अभिभावकों ने निजी विद्यालयों की मनमानी पर आक्रोश जताया है। संस्था ने नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री सरिता आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन उड़ान के सदस्यों व अभिभावकों ने कहा कि निजी विद्यालयों की ओर से मासिक शुल्क में भारी वृद्धि की गई है। जबकि प्रवेश के नाम पर लिए जाने वाले विकास, बिजली, पानी आदि विभिन्न शुल्क भी बढ़ाए गए है। बैठक में जन उठान संस्था ने कई निजी विद्यालयों की ओर से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू न किए जाने पर आक्रोश जताया है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय में टीसी मांगने पर तीन माह का अग्रिम शुल्क लिए जाने पर भी आपत्ति जताई है। बैठक में जन उड़ान के अध्यक्ष कुशलानाथ, अनीता बिष्ट, संगीता जोशी, उमा, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।