फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिकाध्यक्ष के दावेदार को पार्टी सदस्य मानने से किया इंकार

पालिकाध्यक्ष के दावेदार को पार्टी सदस्य मानने से किया इंकार

Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के दावेदार को पार्टी सदस्य मानने से किया इंकार

विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक हंगामेदार रही। पार्टी पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षकों के सामने ही पैराशूट दावेदारों का विरोध किया। कहा कि जो पार्टी संगठन की बैठकों और कार्यक्रमों में भाग तक नहीं लेते वे दावेदारी कर रहे हैं, जिससे पार्टी के लगनशील कार्यकर्ताओं में मायूसी है।

कांग्रेस की निकाय चुनाव की तैयारी बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और राजेंद्र शाह ने नगर पालिका चमोली-गोपेश्वर के संभावित प्रत्याशियों से वार्ता की। संगठन के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण, मनीष नेगी, ओम प्रकाश नेगी, प्रमोद बिष्ट, युद्धवीर बर्तवाल, बसंत भंडारी, भरत सिंह रावत, धीरेंद्र गरोड़िया, पुष्पा नेगी, ऊषा फरस्वाण, अनीता नेगी, देवेश्वरी बिष्ट, रैजा चौधरी ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं पार्टी की नगर इकाई के पदाधिकारियों ने एक दावेदार को पार्टी सदस्य मानने से इंकार करते हुए इसका विरोध किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में गहमागहमी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में पर्यवेक्षकों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पार्टी के नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी और रैजा चौधरी ने कहा कि पैराशूट प्रत्याशियों को किसी भी सूरत में समर्थन नहीं दिया जाएगा। कहा कि अपनी बात संगठन के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के सामने भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed