फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चौथे दिन भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-compat

चौथे दिन भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-compat

Mon, 09 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी-compat

विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग/पौड़ी। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार चौथे दिन भी बर्फबारी हुई। अपराह्न तीन से चार बजे तक बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। पोखरी क्षेत्र में देर रात को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल चौपट हो गई है।
उधर, केदारनाथ धाम में सुबह बारिश की तेज बौछारें गिरी। प्रात: 10 बजे तक रुक-रुककर बर्फबारी हुई। इसके बाद मौसम में तेजी से सुधार हुआ। भले ही दोपहर बाद पुन: बादल छा गए थे। इस दौरान अधिकतम तापमान 8.5 और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पौड़ी में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिन में मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इस बीच बारिश से बचने के लिए ज्यादातर लोग अपने घरों में दुबक गए जबकि राहगीरों ने बरसाती और छाते का सहारा लिया। ठंड बढ़ने से लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed