{"_id":"5aca7ad64f1c1beb618b6486","slug":"152321916113300-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में फाल्ट आने से 300 गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में फाल्ट आने से 300 गांवों की बती गुल
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
ढकरानी के पास 33केवी की लाइन में फाल्ट आने से पूरे जौनसार बावर की बत्ती गुल हो गई। रविवार दोपहर 12 बजे से क्षेत्र में लाइट नहीं है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया।
रविवार दोपहर 12 बजे ढकरानी के पास लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इससे हरिपुर, कालसी, बोसानी, साहिया, उद्पाल्टा, उपरोली, कोरूवा, चकराता, ठाणा, त्यूनी, हनोल, मेंद्रथ, अटाल, अणु, बुल्हाड़ समेत 300 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। लाइट न होने से बिजली के उपकरण शोपीस बने हुए हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, विजयपाल, गोविंद राम, सैन सिंह आदि का कहना है कि अक्सर क्षेत्र में लाइन में फाल्ट आने से बिजली गुल हो जाती है। कई बार लोग लाइनों की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। हर बार लाइट गुल होने पर विभाग को बिजली आपूर्ति बहाल करने में कई दिन लग जाते हैं। एक माह में यह तीसरा मौका है जब लाइन में फाल्ट आने से पूरे जौनसार बावर की बत्ती गुल हुई है। उधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि लाइन में फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।