{"_id":"5aca4a1f4f1c1b676b8b46c5","slug":"15232066901compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध के बाद अंग्रेजी शराब की दुकानों का प्रपोजल हुआ निरस्त-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध के बाद अंग्रेजी शराब की दुकानों का प्रपोजल हुआ निरस्त-compat
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्रामीणों के विरोध के बाद जिले में प्रस्तावित अंग्रेजी शराब की दो दुकानों का प्रस्ताव फिलहाल निरस्त हो गया है। नए वित्तीय सत्र से आबकारी विभाग ने जोशीमठ के तपोवन और कर्णप्रयाग ब्लॉक के बैनोली में अंग्रेजी शराब की दो नई दुकानों का प्रस्ताव तैयार किया था।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने तपोवन और बैनोली में संबंधित एसडीएम की मध्यस्थता में ग्रामीणों के साथ बैठकें कर उन्हें मनाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। वह दुकानों के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि विरोध के चलते तपोवन और बैनोली में दुकान खोलने का प्रस्ताव फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। जिले में फिलहाल ई-टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगी है, जिससे अन्य दुकानों का आवंटन कार्य भी रुका हुआ है।
शराब ठेका खोलने का किया समर्थन
थत्यूड़ (ब्यूरो)। इस वित्तीय वर्ष में जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ मुख्यालय में शराब का ठेका खुलने का व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने समर्थन करने का निर्णय लिया है। रविवार को यहां थाना परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका न होने से शराब की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। कहा क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से शराब की तस्करी नहीं होगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, सचिव सुनील भट्ट, हीरामणी गौड़, सुरेंद्र रावत, अखवीर पंवार, मनवीर पंवार, नंद किशोर नौटियाल, एसपी लेखवार, जगत असवाल व पृथ्वी सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो