{"_id":"5ac8fc654f1c1bdd618b6009","slug":"152312125717-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम ने लिया सड़क का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम ने लिया सड़क का जायजा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के रैल-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर किए गए लाखों के घोटाले के मामले में गठित टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान न तो टीम को सड़क पर डामर मिला और न ही सड़क की चौड़ाई मानकों के अनुसार मिली।
उपजिलाधिकारी रोहित मीणा, लोनिवि के ईई विजय कुमार, निर्माण निगम के एई ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम को सड़क पर न डामर मिला और सड़क की चौड़ाई भी कम मिली। प्रधान कुंवर राम, रविंद्र सिंह, बृजमोहन गड़िया समेत कई ग्रामीणों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग की। एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजी जाएगी।