फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। सिटी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप मोगा नभे पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1959 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास की ओर अग्रसर है। आज भारत के 29 राज्यों में से 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। मंडल अध्यक्ष संदीप मोगा नभे पार्टी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, मंडल महामंत्री नीरज चौहान, जनार्दन जोशी, विनोद कश्यप, आशीष चौहान, चंद्रमोहन, प्रदीप सोनी, रविंद्र धीमान, कमलेश, जयंती पटवाल, शशि चौहान, कृष्णा तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने सहसपुर मंडल अंतर्गत भाऊवाला में कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सहदेव पुंडीर शामिल हुए। उन्होंने श्याम प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर माया पंत, सुनीता गुप्ता, मंजू नेगी, कविता क्षेत्री, नर्मदा क्षेत्री, लीला देवी, निर्मला, कौशल्या नेगी, सूर्यवीर सिंह चौहान, मन्नू राना, रमा थाप, कैप्टन हयात सिंह चौहान, सुखदेव सिंह फरस्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिठाई खिला जश्न मनाया
चकराता(ब्यूरो)। भाजपा के स्थापना दिवस पर छावनी बाजार क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान, सभासद आनंद राणा, राजेश तोमर, मोनिका अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल चांदना, तीर्थ कुकरेजा, कविता जैन, वीरेंद्र, विक्रम शाह, हरबंश कुकरेजा, श्याम बोहरा, संदीप, युद्धवीर तोमर, जगदीश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया
विकासनगर(ब्यूरो)। हरबर्टपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने वार्ड-1 और 2 में अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रमों के परिश्रम और त्याग के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को मिशन-2019 के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर अवतार सिंह गुरुंग, संजय कुमार, सुखपाल सिंह पाल, राहुल, मोनू, विक्की, ऋषभ, रितेश नेगी, अनुराग, गौरव, शिव कुमार यादव, आशुतोष राणा, मोहित, अशोक कुमार, ईशु, हनी, रोहित कुमार, कृष तोमर, निकिल, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed