फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व प्रधान ने नगर कार्यालय में की तालाबंदी

पूर्व प्रधान ने नगर कार्यालय में की तालाबंदी

Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने नगर कार्यालय में की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रीता शर्मा और उनके समर्थकों ने नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी कर दी। विरोध में ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय पहुंच पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम जितेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करा कार्यालय का ताला खुलवाया।

बुधवार सुबह पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंची और परिवार रजिस्ट्रर में नाम दर्ज करवाने की मांग करने लगी। इस पर अधिशासी अधिकारी ने मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण कार्य में असमर्थता जताई। इस पर पूर्व प्रधान भड़क गई। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जबरन उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल वहां ताला जड़ दिया। सूचना पाकर कई ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने इस कृत्य पर पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने प्रधान और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यालय के ताला तुड़वाकर काम शुरू करवाया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि जबरन तालाबंदी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र बलूनी, अशोक नेगी, संदीप मेहरा, वीर सिंह रावत, हिम्मत सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, फारुख, महरूना, संदेश, बबलू, नीरज तिवारी, सुखदेव, अमित पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed